Windows क्या है ? what is
Windows नमस्ते
दोस्तों…...आज हम आपको “DOS और Windows” की पूरी जानकारी बताने जा रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे कि “DOS और Windows" क्या है और इनमे क्या क्या अंतर
होता है? DOS और Windows दोनों ही Operating systems होते है, लेकिन दोनों के ही feature इन दोनों को एक दूसरे से अलग करते
है. जिनके विषय में हम आज आपको बताने जा रहे है कि DOS और Windows मे क्या क्या अंतर है तो चलिए बताना शुरू करते है।
Windows क्या है? What is Windows
Windows एक ग्राफिकल इंटरफ़ेस operating
system होता है
जिसको Microsoft लेकर आया और Windows को Microsoft द्वारा ही बेचा जाता है। Microsoft Windows मे शुरुआती versions
DOS के एक अलग
अलग versions के top पर run कराये गए और उस समय DOS का प्रयोग बंद कर दिया गया जब Windows
95 को एक stand
up operating system के रूप में launch किया गया था, जिसमें अलग अलग DOS लाइसेंस की आवश्यकता को बदं कर
दिया।
Windows में उन सब चीजों को लाया गया, जिसकी कमी DOS में दिखाई दि थी. जैसे Windows
में multitasking
कर सकते है अर्थात इसमें एक हि time पर एक से अधिक program को चलाया जा सकता है. Windows में हम songs,
video, games सब कुछ चला सकते है।
DOS क्या होता है? what is DOS
दोस्तो DOS का पूरा नाम होता है “Disk Operating Systems" जो कि एक Operating
Systems होता है, जो खासकर IBM
PC पर पाए
जाते थे, और ये साल 1981-1995 के बीच बहुत हि अधिक पसंद किए जाने लगे . बहुत से DOS विभिन्न company's द्वारा रिलीज़ किये गया हैं, जिनमे सबसे अच्छा DOS,
MS-DOS माना जाता है, जो सबसे पहले Microsoft द्वारा लाया गया था।
MS-DOS एक प्रकार का कमांड लाइन operating
system होता है, जिसको पहले के समय में केवल एक program को चलाने के लिए बनाया गया था. और
जिसे आज के standards operating system, application और data के लिए 640kb द्वारा बहुत कम memory में fit होना पड़ता है। यह plain
interface based होता है, इसको समझना और सीखना बहुत मुश्किल होता है. इसमें mouse का उपयोग नहीं किया जाता था. DOS में हम game,
video, song's देख और सुन सकते है
इसमे संबंधित सभी system में MS -
DOS , PC - DOS , DR-DOS , freeDOS, PTS-DOS, ROM - DOS , Novell DOS,
openDOS और 86 -
DOS जैसे कई
अन्य DOS भी शामिल हैं। 86 DOS या Q DOS (क्विक एंड डर्टी operating
system ) को IBM
pc के लिए Microsoft के द्वारा खरीदा गया था।
DOS Vs Windows दोनों मे क्या अंतर होता है?
1. DOS single tasking है लेकिन Windows
multitasking होता है।
2. DOS plain interface पर आधारित होता है लेकिन Windows
Graphical user interface GUI पर आधारित होता है।
3. DOS को समझना और सीखना Windows के मुकाबले काफी मुश्किल होता है।
4. साथ ही DOS ज्यादा user-friendly नहीं होता है जैसा कि Windows
user-friendly होता है।
5. हम DOS मे mouse में नहीं देख सकते लेकिन Windows में हम लोग mouse को आइकनों या link पर click करने के लिए प्रयोग कर सकते है।
6. Simple text command DOS में लिख कर हम computer को चलाते हैं जबकि Windows में हम mouse की मदद से computer को चलाते या operate करते है।
7. DOS मे कोई भी कार्य आसानी से नहीं होता
जबकि Windows मे हम सभी कार्य आसानी से कर सकते हैं।
दोस्तों आज हमने Windows क्या है DOS
Vs Windows मे क्या अंतर होता है ये जाना
दोस्तों हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको
पसंद आई होगी अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comment के माध्यम से पूछ सकते हैं हम आपकी
सहायता अवश्य करेंगे।
Windows क्या है? DOS Vs Windows में क्या अंतर् होता है
Reviewed by Priyank Bagle
on
October 27, 2019
Rating:

No comments: